top of page

बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में कौन होगा मुख्यमंत्री उम्मीदवार, कांग्रेस ने दिया ये बयान

  • Writer: sitamarhi news click team
    sitamarhi news click team
  • Jul 9, 2020
  • 2 min read

ree

सीतामढ़ी: बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में चेहरे (मुख्यमंत्री उम्मीदवार) का ऐलान बहुत जल्द होगा। उन्होंने बताया कि ना समन्वय को लेकर कोई दिक्कत है और ना ही सीटों को लेकर। राजधानी पटना में गुरुवार को गोहिल सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परंपरागत चुनाव चाहती है। चुनाव आयोग वोटरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में कोई भेद नहीं है। सब लोग दिल से एक हैं और लक्ष्य एक है। महागठबंधन का बस एक ही लक्ष्य है नीतीश कुमार की सत्ता को उखाड़ फेंकना और इसके लिए महागठबंधन में शामिल सभी दल एकजुट है। 

बिहार प्रभारी ने कहा कि बिहार के एनडीए शासन से जनता अब त्रस्त हो चुकी है। वह अब यहां बदलाव चाहती है। इसबार बिहार विधान सभा के चुनाव में बड़ा उलट-फेर होने वाला है। नीतीश सरकार का जाना लगभग तय है। 

कांग्रेस ने बनाया मास्टर प्लान, सभी 243 सीटों पर सर्वे कराने के बाद लेगी ये निर्णय

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस राज्य की सभी 243 सीटों का सर्वे कराएगी। सर्वे में सीटों के जातिगत गणित के साथ पार्टी के लिहाज से ए, बी, सी,डी के क्रम में ग्रेडिंग कराई जाएगी। यह जिम्मा पार्टी की चुनाव समिति के सदस्यों को सौंपा गया है। वे अपनी सर्वे रिपोर्ट गोपनीय ढंग से बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को सौंपेंगे। इस सर्वेक्षण से पार्टी को अपनी, सहयोगियों और विरोधियों की स्थिति का आंकलन हो जाएगा। उसी आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।बुधवार को सदाकत आश्रम में पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की मौजूदगी में करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक चली इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों को उनकी नई जिम्मेदारी समझाई गई। हर व्यक्ति को प्रभार वाले जिले के दो ब्लॉक का दौरा रोज करना है। वहां संगठन की बूथ स्तर तक स्थिति देखेंगे। सूत्रों की मानें तो इसी सर्वेक्षण के आधार पर पार्टी महागठबंधन में अपने लिए मजबूत सीटों पर दावा ठोकेगी। सीटों की ग्रेडिंग इसीलिए कराई जा रही है। बैठक में युवाओं को भागीदारी और महागठबंधन के कुनबे को और बढ़ाने की भी बात उठी।

विफलताएं उजागर करेगी अभियान समिति अभियान समिति की बैठक में सभी सदस्यों को सरकार की विफलताओं को जनता के बीच पहुंचाने का जिम्मा दिया गया। समिति के दो-दो सदस्य हर जिले में जाकर वहां पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। समिति के अध्यक्ष सह सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य में प्रचार अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा।

Comments


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 sitamarhinewsclick

bottom of page